फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now the business of gooseberry will increase as the processing plant is ready

Pratapgarh News: अब बढ़ेगा आंवले का कारोबार प्रोसेसिंग प्लांट बनकर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now the business of gooseberry will increase as the processing plant is ready
आंवला कारोबार से जुड़े छोटे उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर है। आंवला प्रोसेसिंग के लिए उनको दूसरे जनपदों की दौड़ नहीं लगानी होगी। जुलाई माह से शुरू हो रहे आंवला प्रोसेसिंग प्लांट में वह उत्पाद तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गोड़े गांव में आंवला प्रोसेसिंग प्लांट करीब सवा करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया है। एफपीओ (कृषि उत्पाद संगठन) प्रोसेसिंग प्लांट की निगरानी करेगा। जिले के करीब पांच हजार छोटे कारोबारी आंवला प्रोसेसिंग का कार्य बड़े उद्यमियों के प्रतिष्ठानों में कराते थे।
विज्ञापन

कई छोटे उद्यमी आंवला प्रोसेसिंग कर उत्पाद तैयार कराने के लिए प्रयागराज, सुल्तानपुर तक की दौड़ लगाते थे। आंवला प्रोसेसिंग पर करीब तीन से दस हजार रुपये का खर्च आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब छोटे उद्यमी जिले में ही आंवला प्रोसेसिंग कर उत्पाद तैयार कर सकेंगे। उनको बड़े उद्यमियों के प्रतिष्ठानों और दूसरे जनपदों की दौड़ नहीं लगानी होगी। आंवला प्रोसेसिंग के खर्च पर भी कम लागत आएगी। महज 500 से हजार रुपये का शुल्क जमा कर अमृतफल आंवला की प्रोसेसिंग हो सकेगी।

जिले में तकरीबन पांच हजार छोटे उद्यमी आंवला कारोबार से जुड़े हुए हैं। मशीनरी की उपलब्धता न होने से कुछ छोटे कारोबारी हाथ से ही उत्पाद तैयार करते थे।
आरईएस के अधिशासी अभियंता सुजीत राय ने बताया कि जुलाई माह से प्रोसेसिंग प्लांट की शुरुआत हो जाएगी। इस परियोजना की शुरुआत पूर्व जिलाधिकारी संजीव रंजन और सीडीओ नवनीत सेहारा ने कराई थी। तकरीबन डेढ़ वर्ष की मशक्कत के बाद अब यह प्लांट बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed