फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now payment will not be done from cyber cafe, dongle will be installed at village secretariat only

साईबर कैफे से अब नहीं होगा भुगतान, ग्राम सचिवालय पर ही लगेगा डोंगल

Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now payment will not be done from cyber cafe, dongle will be installed at village secretariat only
प्रधानों पर कसा शिकंजा, आईपी एड्रेस से पकड़ा जाएगा फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

साइबर कैफे से अब नहीं होगा भुगतान, ग्राम सचिवालय पर ही लगेगा डोंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रधानों पर शिकंजा कसने के लिए अफसरों ने नई रणनीति बनाई है। अब मुख्यालय पर बैठे अफसर गाम पंचायतों में होने वाले भुगतान की आईपी एड्रेस से जांच करेंगे। ग्राम पंचायतों में फर्मों को भुगतान कर खेल करने वाले प्रधान और सचिव पर नकेल कसते हुए साइबर कैफे से भुगतान पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अब मिनी सचिवालय में रखे कंप्यूटर से ही भुगतान किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों में पंद्रहवें वित्त आयोग, राज वित्त आयोग के तहत होने वाले विकास कार्यों के भुगतान की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। आईपी एड्रेस के जरिए भुगतान पर पर नजर रखी जाएगी। अब डोंगल का प्रयोग मिनी सचिवालय में रखे कंप्यूटर से ही किया जाएगा। साइबर कैफे से कोई भुगतान करने पर ग्राम पंचायतों की अगली किस्त के भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। ग्राम पंचायतों पर नजर रखने के लिए जिलेस्तर पर काल सेंटर खोला जा रहा है। जिसमें प्रधान और सचिव से भुगतान की जानकारी ली जाएगी। डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के खाते में धनराशि भेजकर कंप्यूटर और फर्नीचर खरीदने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिस ग्राम पंचायत में अभी तक मिनी सचिवालय नहीं खोला गया है। वहां अविलंब उपकरणों की खरीदारी कर कार्य करना प्रारंभ कर दें।
विज्ञापन

इनसेट-----------
प्रधान कोई और डोंगल किसी और के पास
जिले में ऐसी भी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें नाम का प्रधान कोई और है और काम कोई और कर रहा है। ऐसी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पता भी नहीं चलता कि खाते से रुपये कब और कितने निकल गए। शासन की यह पहल कारगर साबित हुई तो अब डोंगल प्रधानों के ही पास रहेगा और गांव के लोगों को भी जानकारी होगी कि कितनी धनराशि का भुगतान किस कार्य के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed