{"_id":"589cae6c4f1c1bc05537b412","slug":"now-god-become-polticians","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग रहे मन्नतें, ठीक कराए जा रहे ग्रह गोचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग रहे मन्नतें, ठीक कराए जा रहे ग्रह गोचर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रेम संंबंधी राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधायकी का चुनाव लड़ने वाले नेताजी जहां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं उनके परिवार वाले अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए भगवान से मन्नतें मांग रहे हैं। पुरोहितों को बुलाकर ग्रह गोचर की जांच भी कराई जा रही है। प्रत्याशी के घर वाले किसी भी स्तर पर चुनाव हारना नहीं चाहते हैं।
नामांकन के दिन से ही प्रत्याशी से ज्यादा उनके घरवाले जीत को लेकर परेशान हो गए हैं। घर की महिलाएं जीत के लिए भगवान से मन्नतें मान रहीं हैं। पुरोहितों को बुलाकर ग्रहीय स्थिति भी सुधरवाई जा रही है। आर्डर मिलते ही पुरोहित सुबह से शाम तक अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए भगवान को मना रहे हैं। जहां चुनाव दिलाने वाले लोगों को पैकेज दिए जा रहे हैँ वहीं पूजा पाठ कर भगवान को अपनी ओर करने के लिए पुरोहितों की जेब भी भरी जा रही है। इसके अलावा ज्योतिषी भी नेता जी के दरवाजे पहुंचने लगे हैं। नेताजी तो केवल उनसे वोट मांगने की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके घर की महिलाएं हस्त रेखा और मस्तिष्क रेखा देखकर जीत हार की बात भी पूंछ रही हैं। चुनावी सरगर्मी के चलते पुरोहितों और ज्योतिषियों के भी दाम बढ़ गए हैं।
ग्रह गोचर ठीक कराए जाने के लिए घरवालों से मुंहमांगी कीमत मांगी जा रही है वहीं सिर पर जीत का सेहरा सजने की बात बताने के लिए ज्योतिषियों के भी दाम कम नहीं हैं। हालांकि नेताजी व्यस्त होने के चलते पुरोहितों का विशेष ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन घरवाले उनकी खूब खातिरदारी करने में लगे हुए हैं। वे भी पूजा पाठ के बहाने जिस घरों में पहुंच रहे हैं, उनसे अपने यजमान प्रत्याशी को जिताने के लिए विनती कर रहे हैं। राह चलने वाले पुजारी भी यह मौका नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। वे प्रत्याशियों के दरवाजे पर भगवान की दुहाई देते हुए उन्हें जीत का आशीर्वाद दे रहे हैं। इससे थोड़ा बहुत उनकी भी जेब गर्म हो जा रही है। घरवालों को डर सताए हुए है कि भगवान के रूठ जाने पर कहीं बात न बिगड़ जाए।
विज्ञापन
ज्योतिषी पर भड़का युवक
ुरुवार को कचहरी परिसर में नामांकन वापसी की प्रक्रिया चल रही थी। कचहरी परिसर में बैठे एक ज्योतिषी के पास राजनैतिक दल के प्रत्याशी का समर्थक पहुंचा। उसने ज्योतिषी को 21 रुपये देकर सदर विधानसभा से जीतने वाले प्रत्याशी की जानकारी चाही। इस बीच ज्योतिषी ने विपरीत प्रत्याशी के जीतने की बात बता दी। इससे समर्थक भड़क गया और अपने रुपये वापस मांगने लगा। वहां मौजूद लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो सका, लेकिन लोगों ने युवक की इस हरकत पर खूब ठहाके लगाए।