फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now bill deposite in home

अब घर बैठे जमा करें बिल

Thu, 09 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 09 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
now bill deposite in home
बिजली का बिल

विज्ञापन
बिजली बिल को लेकर टेंशन खत्म होने वाली है। अब बिल लेने के लिये बिजली विभाग की मोबाइल वैन आपके दरवाजे पर जायेगी। यह वैन पूरी तरह से वाई-फाई सुविधा के अलावा और जरूरी संसाधनों से सुसज्जित रहेगी। मार्च के बाद शहर के गली-कूचों में यह वैन दौड़ना शुरू कर देगी। किस दिन किस मोहल्ले में जायेगी, इसकी सूचना उपभोक्ताओं को पहले ही मिल जायेगी। समय आने पर विभाग इसके लिये रूट चार्ट भी तैयार करेगा। बिजली विभाग वैन योजना को अमली जामा पहनाने में लग गया है।


बिजली विभाग में हर दिन नया-नया बदलाव हो रहा है। कंप्यूटर युग में फाइलों का सारा डेटा ऑनलाइन हो रहा है। ताकि सब कुछ सामने हो। इससे बिजली के उपभोक्ताओं को भागदौड़ कम करनी पड़े। उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के क्रम में शुरू कई गई योजना हैंड हेल्ड मशीन के जरिए घर-घर बिलिंग को अमली जामा पहनाने के बाद विभाग अब नई योजना मोबाइल वैन की सुविधा अपने उपभोक्ताओं को देने जा रहा है। प्रतापगढ़ के शहरी उपभोक्ताओं का बिल जमा करने के लिये उपकेंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। न ही लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा। अब यह काम बिजली विभाग की मोबाइल वैन करेगी। वैन मोहल्लों, चौराहों और गली-मोहल्ले में घर के सामने खड़ी हो जायेगी। वैन में बिजली के लोग बैठे होंगे। वे आपका बिल जमा करके रसीद देंगे। वैन पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होगी। अफसरों का कहना है कि जहां जरूरत पड़ेगी वहां पर कनेक्शन काटने के साथ देने का काम भी किया जायेगा। इसके लिये वैन पर एक सीढ़ी भी रहेगी। जिससे पोल पर चढ़ने में आसानी हो जायेगी। मोबाइल आ जाने से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के अलावा बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं का निपटारा हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed