{"_id":"612e6ed08ebc3e7a18371e94","slug":"notice-to-xen-missing-from-udyog-bandhu-s-meeting-pratapgarh-news-ald3146654111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुरिया वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में आदित्य अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुरिया वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में आदित्य अव्वल
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक करते सीडीओ प्रभास कुमार। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
उद्योग बंधु की बैठक से नदारद रहे एक्सईएन बिजली से नाराज सीडीओ प्रभाष कुमार ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। मंगलवार को सीडीओ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में चिलबिला ओवरब्रिज और डबल फाटक का रास्ता खराब होने पर अविलंब ठीक कराने को कहा है।
शहर के पंजाबी मार्केट से हाई बोल्टेड तारों को हटाने में फेल बिजली विभाग पर व्यापारी बेहद नाराज दिखे। सीडीओ ने बैठक से नदारद एक्सईएन बिजली को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना में अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं सभी जिला बैंक समन्वयकों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने डबल फाटक की खस्ताहाल सडकें और ओवर ब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे होने का मामला उठाने पर सीडीओ ने अविलंब ठीक कराने को कहा है। उद्यमियों ने कहा कि जिन बैंकों में योजनाओं के आवेदन पत्र लम्बित है उन बैंक के शाखा प्रबंधकों को भी बैठक में बुलाया जाय।
विज्ञापन
औद्योगिक आस्थान सुखपाल नगर में बाउंड्री लाइन की मांग, ट्रांसफार्मर का घेराव, जल निकासी एवं अतिक्रमण की समस्या के सम्बन्ध में भी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई । बैठक में उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक अनिल कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विनोद श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेन्द्र सिंह एवं उद्यमियों में रोशन लाल ऊमरवैश्य, चन्द्र प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।