फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nomination cancil but price hike in pg

पर्चा हो गया खारिज फिर भी बढ़ा भाव

Mon, 13 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
nomination cancil but price hike in pg
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कूदे निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनावी तराजू में तौला जा रहा है। जातीय समीकरण को दुरुस्त करने के लिए राजनीतिक दलों के उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने के लिए उनकी मांग को पूरा करने में परहेज नहीं कर रहे हैं। चुनाव में उन निर्दलीय प्रत्याशियों की भी क्रेज कम नहीं हुई है, जिनका पर्चा खारिज हो गया था।

जिले की सात विधानसभाओं में कूदे प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने के  लिए अपनी गोटें बिछाना शुरु कर दिया है। जातीय समीकरण को आधार मानकर जीत को नजदीक देख रहे प्रत्याशियों की नजरें निर्दलीय प्रत्याशियों पर टिक गई हैं। वोट के ठेकेदारों को माध्यम बनाकर निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने के लिए उनकी हर मांग को पूरा करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश प्रत्याशी ऐेसे भी हैं, जो पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण अगले विधानसभा चुनाव में अपनी क्रेज दिखाने के लिए चुनाव मैदान में कूदे हैं। उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। मगर ऐसे लोग कम ही हैं। अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी भी ऐसे हैं, जो राजनैतिक दलों के ऑफर को स्वीकार कर प्रचार में जुट गए हैं। चुनावी गणित में ऐसे भी लोगों का कद बढ़ गया है, जिनका पर्चा जांच के दौरान खारिज हो गया था। गांव-गांव प्रचार करने वाले प्रत्याशी वोट के मठाधीशों को भी लालच देकर अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं। अब देखना यह है कि उनकी यह गुणा-गणित कितनी सफल होती है।
विज्ञापन


वोटरों को धमकी देकर वोट हथियाने की तैयारी


वोट के ठेकेदार दबंग नेताजी को जिताने के लिए मतदाताओं को धमकाकर वोट हथियाने के फिराक में हैं। स्थानीय पुलिस और अफसरों ने अगर दबंगों पर नकेल नहीं कसी, तो वह अपने मकसद में कामयाब हो सकते हैं। मगर अब देखना यह है कि जिला प्रशासन मतदाताओं में व्याप्त भय को दूर करने में कितना कारगर साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में कूदने वाले अधिकांश प्रत्याशियों ने वोट के ठेकेदारों को बूथों पर अधिक से अधिक मत डलवाने का ठेका दे दिया है। जिले के अधिकांश विधानसभाओं में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी यह हथकंडा अपना रहे हैं। इससे वोट के ठेकेदार दबंग गांव की गरीब जनता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए हैं। वह मतदाताओं को खुलेआम यह धमकी दे रहे हैं् कि अगर मेरे प्रत्याशी को वोट नहीं दिया, तो परिणाम भुगतने को तैयार रहो। मंगरौरा विकास खंड के बरहा गांव निवासी अजय सिंह और अशोक कुमार शुक्ला ने कंट्रोलरुम में शिकायत की है, गांव का ही दबंग ने एक पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान नहीं करने पर हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी है।


11 फरवरी को हुई शिकायत का 12 फरवरी को दो बजे तक निस्तारण भी नहीं हुआ था। यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इसके पूर्व कुंडा और बाबागंज में मतदाताओं को डराने और धमकाने की शिकायतें बराबर आ रही हैं, मगर जिला प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि कंट्रोल रुम में जो भी शिकायतें आती हैं, उसे सम्बंधित विधानसभा के आरओ और स्थानीय पुलिस को भेजकर निस्तारित कराया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed