फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   No one is safe in BJP rule Congress leader Hardik Patel in Pratapgarh

हार्दिक पटेल बोले : भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं, हत्या, महंगाई और बेरोजगारी की आई बाढ़

Sun, 19 Dec 2021 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 09:06 PM IST
सार

हार्दिक पटेल ने कहा कि एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आया था कि पांच वर्षों से कई जिलों में धारा 144 लगी हुई है। इसका मतलब है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दो करोड़ लोगों के रोजगार देने सहित सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं।

विज्ञापन
No one is safe in BJP rule Congress leader Hardik Patel in Pratapgarh
Pratapgarh News : कांधरपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान महापंचायत में बोलते गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

कांधरपुर बाजार के मेला बाग में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा की सरकार में किसान परेशान हैं। उन पर अत्याचार हो रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है। कोई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आया था कि पांच वर्षों से कई जिलों में धारा 144 लगी हुई है। इसका मतलब है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दो करोड़ लोगों के रोजगार देने सहित सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। शिक्षा, महंगाई, बिजली व खाद मंहगी हुई है। आखिर कब तक ईडी और इनकम टैक्स के नाम पर डरेंगे लोग। भाजपा की सरकार को हटाना है।
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास नौजवानों के लिए कोई प्लान नहीं है। हमारी पार्टी की जहां सरकार है, वहां यूपी की अपेक्षा पेट्रोल-डीजल सस्ता है। रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। हार्दिक पटेल ने कहा कि हमारी सरकार जाति-धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो छात्राओं को स्मार्टफोन, स्कूटी देने के साथ किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी के नीचे कुचला, मंत्री ने मीडिया से बदसलूकी की, मगर उनको बर्खास्त नहीं किया गया। बीजेपी टेनी जैसे अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जाति- धर्म से हटकर मतदान करें। इससे पहले डॉ. नीरज त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी, इरफान अली, वीके सिंह, मुकुंद तिवारी, रणजीत सिंह, रामलौट, प्रदीप पटेल आदि ने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल का स्वागत किया। 


अमित शाह नहीं चाहते हैं कि योगी मुख्यमंत्री बनें 
किसान महापंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुजरात प्रदेेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा कि भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह नहीं चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि क्यों नहीं चाहते, क्या वजह है, इस सवाल का जवाब देने वह कन्नी काट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed