{"_id":"58e52dd54f1c1b084a5b4451","slug":"no-extend-any-ward-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बढ़ेगी वार्डों की संख्या, बदलेगा परिदृश्य और आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बढ़ेगी वार्डों की संख्या, बदलेगा परिदृश्य और आरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
शौचालय बने नहीं और गांव को मिल गया ग्रामश्री पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नगरपालिका और टाउन एरिया के वार्डों की संख्या नहीं बढ़ेगी, बल्कि परिसीमन में आरक्षण व्यवस्था और वार्डों का परिदृश्य बदलल् जाएगा। शासन ने वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर निकायों का चुनाव कराने का फैसला लिया है। शासन से नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया से आठ दिन के अंदर वर्ष 20111 की जनसंख्या के मुताबिक वार्डों का नए सिरे से परिसीमन करने का निर्देश दिया है।
जिले की नगरपालिका परिषद और छह टाउन एरिया का कार्यकाल जून 2017 में समाप्त हो रहा है। शासन ने मंगलवार को निर्देश जारी कर वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक वार्डों परिसीमन करने का निर्देश दिया है। नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया को पत्र भेजकर 12 अप्रैल तक वार्डों का नए सिरे से परिसीमन करने को कहा है। नए परिसीमन में अधिकांश वार्डों का जहां परिदृश्य बदल जाएगा, वहीं आरक्षण व्यवस्था भी परिवर्तित हो जाएगी। टाउन एरिया में कम से कम 10-24 वार्ड होंगे और नगरपालिका परिषद में 25 वार्ड होंगे। 25 वर्ष पूर्व नगरपालिका के हुए सीमा विस्तार में उस समय जो आबादी लगभग 55,000 थी, वह 2011 की जनसंख्या के आधार पर बढ़कर 76,452 हो गई है। नए परिसीमन में वार्डों का दायरा तो बढ़ेगा, मगर संख्या नहीं बढ़ेगी। हालांकि वार्डों के निर्धारण में इस बात ख्याल रखा जाएगा कि एक परिवार के सदस्यों का नाम दो वार्डों में न आने पाए, बल्कि एक ही वार्ड में पूरे परिवार के सदस्यों का नाम शामिल हो। अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि शासन का आदेश आ गया है, गुरुवार से परिसीमन की कार्रवाई प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि नए शासनादेश से वार्डों का दायरा बढ़ जाएगा।
जनसंख्या के आधार पर तैयार होंगे वार्ड
नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में जनसंख्या के अनुुपात में वार्ड का निर्धारण किया जाएगा। नगरपालिका की वर्तमान में आबादी 76,452 है। शासनादेश के मुताबिक 70,001 से 80,000 की आबादी पर 23 वार्डों का गठन किया जाना है, मगर शासनादेश में यह भी कहा गया है कि अगर पूर्व में वार्ड निर्धारित किए जा चुके हैं, तो उसमें कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
वार्ड निर्धारण में नदी और सड़क का होगा अहम रोल
वार्डों के निर्धारण में भौगोलिक स्थिति का विशेष ख्याल रखा जाएगा। रेलवे लाइन, पक्की सड़क, नदी, नालों की सीमा के अनुसार वार्ड का निर्धारण किया जाएगा। परिसीमन के समय तैयार होने वाले मानचित्र में इसका उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
रानीगंज और लालगंज में पहली बार होगा चुनाव
जिले के रानीगंज और लालगंज टाउन एरिया में पहली बार चुनाव होंगे। शासन ने दो नई टाउन एरिया का गठन किया गया था। रानीगंज में वर्ष 2011 की जनसंख्या के मुताबिक हुए परिसीमन में टाउन एरिया की आबादी 20,029 और 16 वार्डों की संख्या चिह्नित की गई है। लालगंज में 20,000 की आबादी पर 17 वार्ड का गठन किया गया है। यहां के लोग अभी तक ग्रामीण इलाके में आ रहे थे। मगर पहली बार चुनाव होने से शहरी इलाके में आ जाएंगे।
टाउन एरिया के वार्ड में भी होगा परिवर्तन
जिले के कुंडा, पट्टी, मानिकपुर, अंतू, कटरामेदनीगंज और सिटी के वार्डो का दायरा बढ़ेगा। टाउन एरिया के वार्डों का परिसीमन होना है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार वार्डों का परिसीमन किया गया था और अब 2011 की जनगणना के अनुसार परिसीमन होगा। इससे यह स्पष्ट है कि टाउन एरिया की भी आबादी बढ़ी है, मगर इससे वार्डों की संख्या में इजाफा नहीं होगा।