फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NIA raids retired postmaster's house in Pratapgarh, five-hour investigation

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के घर एनआईए का छापा, पांच घंटे की छानबीन

Fri, 12 Jan 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
NIA raids retired postmaster's house in Pratapgarh, five-hour investigation
रानीगंज के बाबूपट्टी में एनआईए के छापा के बाद पसरा सन्नाटा।
बाबूपट्टी गांव में बृहस्पतिवार भोर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर आशाराम मिश्रा के घर में छापा मारा। टीम ने पांच घंटे तक घर खंगाला। चर्चा है कि दूसरे प्रदेश के बैंक खाते से सात करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच के लिए टीम यहां पहुंची थी। वह परिवारी सदस्यों के मोबाइल फोन, बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज भी ले गई है। हालांकि, कार्रवाई पर सबने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रानीगंज के बाबूपट्टी निवासी आशाराम मिश्रा के घर एनआईए की महिला कर्मी समेत 10 सदस्यीय टीम तीन वाहनों से भोर में पांच बजे पहुंची। रानीगंज पुलिस भी साथ थी। दरवाजा खुलते ही टीम अंदर गई और पुरुष-महिला सदस्यों को भीतर ही रोक लिया।
विज्ञापन

घर के बाहर पुलिस तैनात कर किसी के भी आने-जाने की मनाही कर दी गई। बताते हैं कि दो सदस्य बुधवार को दिन में ही गांव आ गए थे। रास्ते और मकान की पुष्टि के बाद छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उजाला होने पर कोहरे के बीच लोग नित्यक्रिया के लिए निकले तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। जो कोई वहां आता, उसे पुलिसकर्मी लौटा देते। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के बाद सुबह 10 बजे टीम लौटते हुए बैंक खातों की पासबुक, सभी सदस्यों के मोबाइल फोन आदि ले गई है। सभी सदस्यों के नाम भी नोट किए गए हैं। बाबूपट्टी गांव की ख्याति अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव के रूप में है।

दिल्ली में लॉ फर्म से जुड़ा है पौत्र
पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त आशाराम के पांच बेटे हैं। इनमें से राकेश मिश्रा का बेटा सार्थक मिश्रा एक लॉ फर्म के लिए काम करता है। एनआईए टीम ने सार्थक से जब फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में एक केस की पैरवी में आया है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि एनआईए ने पुलिस मांगी थी, जो उपलब्ध करा दी थी। कार्रवाई की वजह उन्हें मालूम नहीं है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed