फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   New jail to be built on 80 acres in Shivsat

शिवसत में 80 एकड़ में बनेगी नई जेल

Wed, 05 Jan 2022 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
New jail to be built on 80 acres in Shivsat
जिला कारागार में कैदियों के बढ़ते बोझ की वजह से अब नई जेल बनाने की कोशिश तेज हो गई है। शिवसत में 80 एकड़ में नई जेल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिला कारागार की क्षमता 460 बंदियों की है, मगर दो दशक से क्षमता से अधिक बंदी निरुद्ध होते चले आ रहे हैं। मौजूदा समय में 12 सौ से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। इससे जेल प्रशासन को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

संसाधनों की कमी के बावजूद अधिक बंदियों को रखा जाता है। इस मामले को लेकर जिला कारागार प्रशासन और शासन में लगातार पत्राचार भी होते रहे हैं। परिणामस्वरूप शासन ने नई जेल के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा था। जेल अधीक्षक के पत्र पर जिला प्रशासन ने जमीन की खोजबीन शुरू की। नई जेल के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने शिवसत में 80 एकड़ जमीन खोजी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। नई जेल के निर्माण के बाद बंदियों के साथ ही जेल प्रशासन की भी परेशानियों कम होंगी। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि शिवसत में प्रशासन द्वारा 80 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी रक्षकों के लिए बनेगी बैरक
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों और बंदी रक्षकों के रहने के लिए जल्द ही बैरक का निर्माण होगा। 20 बंदी रक्षकों के रहने के लिए कर्मचारियों की आवासीय कालोनी के करीब ही बैरक बनेगी। इसके अलावा बंदियों के लिए भी एक बैरक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed