फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now purchsing with aadhaar number

कैश न कार्ड, अब आधार नंबर से करिए खरीदारी

Thu, 14 Dec 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
now purchsing with aadhaar number
aadhaar
जेब में कैश, डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी नहीं हैं, इसके बावजूद अब आप खरीदारी कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं को अपना आधार नंबर याद होगा और उन्होंने उसे बैंक खाते से लिंक कराया होगा, उनके लिए बैंकों ने भीम आधार योजना शुरू की है। बैंकों ने जिले के दुकानदारों को भीम आधार योजना के तहत बायोमैट्रिक डिवाइस वितरित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद से जिले में व्यापारी डिजिटल लेनदेन से जुड़ने लगे हैं। जिले में लगभग चार हजार व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में पीओएस मशीन लगवाई थी। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इन मशीनों के जरिए कैशलेस खरीदारी की जाने लगी। सिर्फ अपने अंगूठे के निशान से वे खरीदारी कर सकेंगे। भीम आधार योजना के तहत बैंकों ने दुकानदारों को बायोमैट्रिक डिवाइस वितरित करनी शुरू कर दी है। बायोमैट्रिक मशीनों पर उपभोक्ता केवल अपना अंगूठा लगाकर या आधार नंबर लिखकर खरीदारी कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को अपने पर्स में डेबिट , क्रेडिट व एटीएम कार्ड नहीं रखना होगा। व्यापारी द्वारा साप्ताहिक या 15 दिन में भीम आधार योजना से लिए गए भुगतान पर आरबीआई द्वारा 25 प्रतिशत इंसेटिव भी दिया जाएगा। यानि व्यापारी भीम आधार से अगर 100 रुपये का भुगतान लेगा तो उसे 25 पैसे का इंसेंटिव मिलेगा। बीओबी के मुख्य प्रबंधक आरआर गुप्ता ने बताया कि जिले के व्यापारी व उपभोक्ताओं को डिजिटलाइशेन से जुड़ना है। इसकी शुरूआत होने जा रही है। भीम आधार से खरीदारी करना बहुत आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed