{"_id":"5e1372f58ebc3e881d0f9ffa","slug":"negligence-of-colleges-may-result-in-examinations-state-university-expressed-resentment-pratapgarh-news-ald264981140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों की लापरवाही से लटक सकता है परीक्षाफल, राज्य विवि ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों की लापरवाही से लटक सकता है परीक्षाफल, राज्य विवि ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
state university
कालेजों की लापरवाही छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद प्रायोगिकी परीक्षा न कराने के कारण कई कालेजों का परीक्षाफल लटक सकता है।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज ने विषम सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर माह में कराई थी। उसके बाद प्रायोगिक परीक्षा होनी थी। एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कई कालेजों ने प्रायोगिक परीक्षा नहीं कराई। जबकि विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। प्रायोगिक परीक्षा न होने के कारण छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल रुक सकता है।
खास बात यह है कि कई कालेजों ने तो अभी तक परीक्षा व अन्य शुल्क ही विश्वविद्यालय में नहीं जमा किया है। कालेजों की लापरवाही पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई है। 15 जनवरी तक प्रायोगिक परीक्षा कराने के साथ शुल्क जमा करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने बताया कि कालेजों में वार्षिक परीक्षा मार्च माह से होनी है।
विज्ञापन
कई कालेजों ने छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया है। 15 जनवरी तक शुल्क हर हाल में जमा कर दें। शुल्क जमा न करने वाले कालेजों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। फरवरी माह में होने वाली प्रायोगिक परीक्षा भी उन कालेजों में नही कराई जाएगी।
नैक कार्यशाला के लिए पंजीकरण
राज्य विश्वविद्यालय में 27 से 29 जनवरी तक नैक कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। कार्यशाला मेें कालेजों को नैक गे्रडिंग सिस्टम की जानकारी दी जाएगी। जिससे संस्थान के गुणवत्ता की बढ़ोत्तरी हो सके। कालेजों को समय से आनलाइन पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।