{"_id":"57fa83fb4f1c1b655228e2f6","slug":"navratri-8th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला, चमेली से पूजी गईं महागौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला, चमेली से पूजी गईं महागौरी
प्रतापगढ़
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधिविधान से पूजा की गई। देवी की प्रसन्नता पाने के लिए भक्तों ने उनको प्रिय बेला और चमेली के फूल और चुनरी चढ़ाई। दुर्गाष्टमी पर मां के स्वरूप के दर्शन को लालायित भक्तों की भीड़ मां बेल्हादेवी मंदिर, चंडिका देवी, ज्वाला और चौहरजनदेवी में महाआरती के आयोजन में उमड़ी रही। कन्याओं को भोज कराया गया।
सुहाग और सुख संपदा की कामना के लिए देवी मां को चुनरी भेंट कर महिलाओं ने उनकी विशेष पूजा की। हाथ में सफेद फूल लेकर मां का ध्यान किया। मान्यता है कि महागौरी की उत्पत्ति की कथा मां पार्वती से हुई है।
घरों और पंडालों में आज के दिन देवी रूप धर के आई कन्याओं को भोजन कराया गया। उनको हलुवा, पूड़ी, चना, दही, जलेबी, केला से भोग लगाकर उपहार भेंट किया गया। रेलवे स्टेशन पार्क में दुर्गा पंडाल में कन्याओं को भोज कराया गया। बेल्हादेवी धाम और उसके इर्द-गिर्द पंडाल लगाकर लोगाें ने हलुवा, पूड़ी का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
इंद्रधनुषी पंडाल बना आकर्षक का केंद्रःजय मां दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब पर मां के भक्तों का रेला लगा रहा। यहां इंद्रधनुष स्वरूप में पंडाल बनाया गया है। भक्त पंडाल से होकर मां वैष्णवों की गुफा में प्रवेश कर ठंडे पानी में होकर गुफा के अंदर जाकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं।