फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Naunihal will study on desk-bench in all schools

जिले के 2264 प्राथमिक स्कूलों में अब डेस्क- बेंच पर पढ़ाई करेंगे नौनिहाल

Wed, 04 May 2022 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Naunihal will study on desk-bench in all schools
प्रतापगढ़। जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में अब नौनिहाल डेस्क-बेंच पर पढ़ाई करेंगे। गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जुलाई से सभी स्कूलों में डेस्क-बेंच पर ही पढ़ाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में डेस्क-बेंच लगवाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले के 17 ब्लॉकों में कुल 2264 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। मिशन कायाकल्प के तहत सभी स्कूलों में शासन की मंशा के अनुसार बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र में सभी स्कूलों में डेस्क और बेंच लगवाए जाने के लिए अधिकारी बैठक करने के बाद स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को बच्चों की संख्या के आधार पर डेस्क-बेंच मुहैया कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए की ओर से जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

498 स्कूलों में कराई जानी है व्यवस्था
वर्ष 2018 में योगी सरकार की मंशा के अनुसार मॉडल प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को सहूलियत देने के लिए डेस्क-बेंच लगाने का काम शुरू हुआ था। 2019-20 में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करीब 1200 स्कूलों में ठेकेदारों की मदद से डेस्क-बेंच की व्यवस्था कराई गई। कोरोना की वजह से वर्ष 2021 में स्कूलों का ताला नहीं खुला था। इसके चलते जिले के लगभग 498 स्कूलों में डेस्क-बेंच नहीं लग पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील मुख्यालयों के सभी प्राथमिक स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
सदर, कुंडा, पट्टी, लालगंज व रानीगंज तहसील क्षेत्र के लगभग पांच सौ प्राथमिक स्कूलों की एक माह के भीतर तस्वीर सुधारने की कवायद चल रही है। प्राथमिक स्कूलों में रंगाई-पुताई कराने के साथ ही पंखा व रोशनी के लिए रिफलेक्टर लगाए जाएंगे। डीएम और सीडीओ के साथ बैठक में जुलाई में स्कूल खुलने से पहले इन व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिले के सभी प्राथमिक स्कूलों में शासन की ओर से नौनिहाल को सहूलियत देने के लिए डेस्क-बेंच मुहैया कराने को कहा गया है। सभी स्कूलों की तस्वीर को एक माह के भीतर बदल जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed