फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nagar panchayat president sued for killing Harijan act

नगर पंचायत अध्यक्ष पर हरिजन एक्ट सहित मारपीट धमकाने का मुकदमा 

Thu, 09 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nagar panchayat president sued for killing Harijan act
demo pic - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत अध्यक्ष मानिकपुर पर सांसद व पोलिंग एजेंट की तहरीर पर हरिजन एक्ट सहित मारपीट, गालीगलौज और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। छह मई की देर शाम सांसद और पोलिंग एजेंट ने इसकी तरहरीर थाने में दी थी। 

विज्ञापन



सांसद विनोद सोनकर ने मानिकपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छह मई को चुनाव के दौरान उनके एजेंट गया प्रसाद प्रजापति को नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीटा। इसके साथ ही उसके साथ गालीगलौज की गई। इस दौरान मेरे और मेरे पिताजी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ ही गालियां दी गईं।
विज्ञापन


इसी तरह से एजेंट गया प्रसाद प्रजापति ने भी तहरीर देकर कहा था कि चुनाव के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अबूजैद गुड्डू ने उसके साथ मारपीट की और धमकाने के साथ ही सांसद व उनके पिता को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में की जंाच करने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मानिकपुर के खिलाफ एससी/एसटी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर, कुंडा कोतवाली के बेंती रोड के पास ढाबे पर छह मई की रात में मारपीट की गई थी। इसके साथ ही कई राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में ढाबा संचालक दशरथ लाल यादव पुत्र आशाराम निवासी चकिया मौली ने कोतवाली के पुरबियन का पुरवा गांव निवासी मेवालाल यादव पुत्र रामदास व उनके 12-14 अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी थी।


इस मामले में कहा गया था कि उनके दलित कारीगरों को पीटा गया है। पुलिस ने मेवालाल के खिलाफ एससीएसटी, बलवा, जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेवालाल पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमले का भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed