{"_id":"571bacdc4f1c1bfa248b4b77","slug":"nagar-palika-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कर्मचारी कर रहे नौ वाहन अड्डों की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कर्मचारी कर रहे नौ वाहन अड्डों की वसूली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के तीन कर्मचारी शहर के नौ वाहन अड्डों की वसूली कर रहे हैं। यह सुनने में आपको अटपटा जरूर लगेगा लेकिन यह हकीकत है। इसे लेकर पालिका बोर्ड की बैठक में शोर शराबा भी हुआ। कई मुद्दों पर सभासदों के बीच तकरार होती रही। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों के साथ ही शहर के विकास के लिए 38.68 करोड़ रुपये के अर्थ संकल्प बजट कोे बोर्ड की मंजूरी मिल गई। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता व ईओ अवधेश यादव के संचालन में प्रारंभ हुई। कई मुद्दों पर सभासदों ने एजेंडे पर अपने विचार रखे। कई प्रस्तावों को खारिज किया तो कई को मंजूरी भी दे दी। बोर्ड की बैठक में सभासद के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि नगर में नौ वाहन अड्डे काम कर रहे हैं। वाहनों से वसूली के लिए केवल तीन कर्मचारी लगाए गए हैं। ऐसे में सभासद इश्तियाक अहमद ने सवाल उठाया कि तीन कर्मचारी किस तरह वाहनों से वसूली कर सकेंगे। अनाधिकृत रूप से वसूली करने वाले प्राइवेट लोगों को वसूली करने से रोका जाए।
वाहनों की वसूली में गोलमाल हो रहा है। पालिका के हित में नीलामी के लिए प्रावधान तैयार कराया जाए। बैठक में 2016-17 के लिए लगभग 42 करोड़ की आय के सापेक्ष 38.68 करोड़ रुपये व्यय का अर्थ संकल्प बजट पारित किया गया। जलापूर्ति व्यवस्था के लिए सभी पंपों का आटोमेशन समेत अन्य उपकरण क्रय व तीन अदद टैंक मय ट्राली, नगर के पांच प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर अधिष्ठापन कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा फुटपाथ निर्माण कावर्ड नाला निर्माण, सौर ऊर्जा पावर प्लांट के माध्यम से मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट का अधिष्ठापन और पेयजल के लिए उपयुक्त बिजली की व्यवस्था करने की बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की।