फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NA

Pratapgarh News: परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच

Sun, 15 Jan 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
NA
यूपी बोर्ड परीक्षा में कंट्रोल रूम से केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच होगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों से पासवर्ड मांगे गए हैं। जांच के दौरान यदि सीसीटीवी कैमरे चलते नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से इसके लिए सीसीटीवी कैमरे का आईडी व पासवर्ड मांगा है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल एक लाख नौ हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 21 जनवरी तक होंगी। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


16 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा के पहले ही अफसरों द्वारा परीक्षा केंद्रों की भी व्यवस्थाएं पुख्ता की जाएंगी। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे, वैकल्पिक बिजली व्यवस्था के साथ ही अन्य संसाधनों की पड़ताल की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल करने के लिए अफसरों ने केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे का आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, परीक्षा केंद्रों में अभी अधिकांश सीसीटीवी कैमरे ऐसे हैं जिनमें तकनीकी खामी है। सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त कराकर संचालित करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया था। अब इसकी पड़ताल की जाएगी।


डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपादित कराने को लेकर तैयारी शुरू है। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जाएगी। गुमराह करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed