फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   NA

Pratapgarh News: सात रोडवेज बस चालकों की नजर कमजोर, 15 को बीपी, शुगर की शिकायत

Sun, 15 Jan 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
NA
मॉडल बस स्टैंड पर शनिवार को रोडवेज बस चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। परीक्षण में सात चालकों की नजर कमजोर पाई गई। 15 लोग बीपी और शुगर से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने इन बीमारियों का कारण तनाव बताया है। सभी को परामर्श और दवाएं देकर निश्चित अंतराल पर जांच कराने व दवा लेने की भी दी गई।
विज्ञापन


राज्य सड़क परिवहन निगम के एआरएम की मांग पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार को मॉडल बस स्टैंड पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया। शिविर में बस चालकों,परिचालकों व अन्य कर्मचारियों के सेहत की जांच कराई। नेत्र परीक्षण अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सात चालकों की नजर कमजोर मिली। बस चलाने के दौरान सभी को चश्मा लगाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


डॉ. एके चौरसिया ने कहा कि जिन मरीजों का ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा हो रहा है। वे ठंड तक बचाव करते हुए दवा का नियमित सेवन करें। मधुमेह के रोगी खान पान पर विशेष ध्यान दें। एआरएम पीके कटिहार ने कहा कि चालक और परिचालक बस चलाने के दौरान नशे में मिले तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed