{"_id":"5ae8b0fb4f1c1b9e098b7957","slug":"mps-raised-broom-raised-garbage-with-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने ग्रामीणों के साथ लगाई झाड़ू, उठाया कूड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने ग्रामीणों के साथ लगाई झाड़ू, उठाया कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 May 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
झाड़ू लगाते सांसद हरिवंश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि चौपाल कार्यक्रम में रतनमई गांव में सेामवार रात दलित महेंद्र सरोज के घर भोजन करने के बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में सांसद हरिवंश सिंह ने रात्रि निवास किया। सुबह उन्होंने ग्रामीणों के साथ गांव में झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा उठाया। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ भारत अभियान के मायने बताए।
सोमवार को रात्रि चौपाल कार्यक्रम में सांसद हरिवंश सिंह रानीगंज क्षेत्र के रतनमई गांव पहुंचे। यहां चौपाल लगाकर देररात तक ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। रात में दलित महेंद्र सरोज के भोजन किया। इसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में रात्रि निवास किया। सुबह उन्होंने नीम की दातून से मुंह साफ किया। इसके बाद झाड़ू लेकर ग्रामीणों के साथ सफाई की। कूड़ा उठाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशुमान सिंह एवं प्रधान के साथ झाडू लगाकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। सांसद ने कहा कि सभी की भागीदारी से स्वच्छ भारत अभियान साकार होगा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना के दायरे में आने वाले लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। कोई भी इससे वंचित नहीं रहेगा। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, नरेंद्र दूबे, राणा सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कटरा में आज किसान कल्याण दिवस
बुधवार को सांसद हरिवंश सिंह सांसद आदर्श गांव कटरा में सुबह 8 बजे चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। 11 बजे संडवा चंद्रिका ब्लाक में आयोजित किसान कल्याण दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। 3 बजे लालगंज में प्रभारी मंत्री के साथ सांगीपुर में मंत्रणा करने के साथ रात्रि प्रवास में भी रहेंगे।