{"_id":"66281b83321071a4a105a2b4","slug":"morang-laden-tractor-crushes-vegetable-seller-death-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-115939-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मोरंग लदे ट्रैक्टर ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मोरंग लदे ट्रैक्टर ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, मौत
Wed, 24 Apr 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाघराय थाने के पृथ्वीपुर गोसाई का पुरवा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बिल
मोरंग लदे ट्रैक्टर ने सब्जी विक्रेता को रौंदा, मौत
चालक की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजनों ने साढ़े छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिहार। बाघराय थाना क्षेत्र के भैसा चौराहे के करीब मोरंग लदे ट्रैक्टर ने सब्जी विक्रेता राममिलन पटेल को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। चालक की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर सड़क पर ही बैठ गए। करीब साढ़े छह घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर जाम समाप्त किया।
बाघराय थाना क्षेत्र के पीथीपुर गोसाईपुरवा निवासी राममिलन पटेल (50) ने भैसा चौराहे पर सब्जी की दुकान खोल रखी थी। मंगलवार की सुबह वह साइकिल लेकर मंडी सब्जी खरीदने गया था। वहां से सब्जी लेकर अपनी दुकान पर पहुंचा। वहां सब्जी रखने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। चौराहे से कुछ दूरी पर हर्षनारायण के खेत के पास पीछे से मोरंग लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे लोग चालक की गिरफ्तारी की जिद करते हुए प्लास्टिक का तिरपाल सड़क पर ही तान कर सड़क पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि सब्जी विक्रेता के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही चालक की गिरफ्तारी करते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। राममिलन पटेल के तीन बेटे कुलदीप पटेल, सुरजीत पटेल व रंजीत पटेल व बेटी काजल है। पत्नी ओमपति देवी रोते हुए बेसुध हो जा रही थीं। घटना की बाबत बेटे कुलदीप ने पुलिस को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं था। शाम करीब पांच बजे तहसीलदार कुंडा मौके पर पहुंचे। परिजनों की मांग को पूरा करने का भरोसा दिया, जिसके बाद परिजन माने। बाघराय थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।