फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   molustation to women in belha temple

बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन को आई युवतियों से छेड़छाड़, हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 09 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
molustation to women in belha  temple
rape shimla
बेल्हा मंदिर में दर्शन करने आईं युवतियों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। हालांकि इस दौरान युवतियों द्वारा शोर मचाने पर छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को लोगों ने धर दबोचा। और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सुलतानपुर जिले की दो युवतियां रविवार को मैजिक से अपने एक परिचित युवक के साथ दर्शन करने बेल्हा देवी आई थीं। दर्शन करने के दौरान दो युवकों ने युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही छेड़छाड़ की। पहले तो युवतियों ने कुछ नहीं बोला लेकिन मनचले युवकों की हरकतें जब बढ़ने लगी तो युवतियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को धर दबोचा। देखते ही देखते उनके ऊपर लात घूंसों की बरसात होने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवतियों का आरोप था कि सुलतानपुर से ही दोनों युवक बाइक से उनका पीछा करते हुए मंदिर आए थे। हालांकि पकड़े गए दोनों युवक किसी परिचित से मिलने के लिए मंदिर परिसर में आने की बात कहते रहे लेकिन पुलिस ने दोनों को कर्रा करने के बाद हवालात में डाल दिया। हंगामे के दौरान सुरक्षा के लिए कुछ होमगार्ड ही ड्यूटी पर मौजूद थे। सुरक्षा के लिए जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, वे गायब थे। नगर कोतवाल ने बताया कि युवतियों ने कोई तहरीर नहींं दी है। युवकों के परिजनों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन



किशोरी से प्रधान ने किया दुष्कर्म का प्रयास

संडवा चंद्रिका(ब्यूरो)। अंतू थाना क्षेत्र में प्रधान ने गांव की ही एक किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख सुनकर लोग दौड़े तो प्रधान भाग निकला। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नवरात्र के चलते अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमे दूर दराज के लोगों के साथ ही गांव के लोग भी शामिल हुए थे। गांव की एक किशोरी घर पर अकेली थी। वह चारपाई पर सो रही थी। उसका आरोप है कि गांव के प्रधान ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध करते हुए शोर मचाया। जिसके चलते आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख प्रधान भाग निकला। भंडारे में गए परिजन भी भागकर घर पहुंचे। किशोरी के परिजन उलाहना लेकर उसके घर पहुंचे तो वह धमकाने लगा। इसके बाद किशोरी की दादी ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed