फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLC elections: Voting will be held from 8 am to 4 pm

एमएलसी चुनाव: सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान

Mon, 04 Apr 2022 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: Voting will be held from 8 am to 4 pm
MLC elections: Voting will be held from 8 am to 4 pm
मुख्य विकास अधिकारी और प्रभारी अधिकारी कार्मिक ईशा प्रिया ने कहा है कि एमएलसी चुनाव के लिए सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिले के 18 केंद्रों पर होने वाले मतदान में शहर के जिला पंचायत सभागार को भी मतदेय स्थल बनाया गया है। इसके अलावा जिले के 17 विकास खंडों में मतदाताओं को मत देने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव कराने वाले सीडीओ ईशा प्रिया ने अफीम कोठी सभागार में सभी सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, माइक्रो प्रेक्षक, मतदान अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि यह निर्वाचन बहुत ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। इसे बहुत सावधानी एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है।
विज्ञापन

मतदाता भारत निर्वाचन आयोग से उपलब्ध कराई गई बैगनी रंग की मार्कर पेन से अपने मतों का प्रयोग करेंगे और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने 1 लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियां 8 अप्रैल को अफीम कोठी से प्रस्थान करेंगी और शाम को वापसी पर अफीम कोठी के स्ट्रांगरूम मैं बैलेट बॉक्स जमा किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अफीम कोठी शिवप्रकाश ने माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्य एवं उनके दायित्वों को विस्तारपूर्वक बताया। मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र ओझा ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय के कार्यों एवं उनके दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed