फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLC elections: Accused of pressurizing officials to vote in favor of BJP candidate

एमएलसी चुनाव : अधिकारियों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने का आरोप

Thu, 07 Apr 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 09:34 PM IST
सार

विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने निर्वाचन आयोग को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जिले में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिकारी व कर्मचारी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन दे रहे हैं।

विज्ञापन
MLC elections: Accused of pressurizing officials to vote in favor of BJP candidate
अक्षय प्रताप सिंह, एमएलसी प्रत्याशी। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर प्रतापगढ़ में स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 


साथ ही उन्हें प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं। प्रलोभन स्वीकार न करने वाले जनप्रतिनिधियों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन



इसी तरह विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने निर्वाचन आयोग को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जिले में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिकारी व कर्मचारी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रलोभन दे रहे हैं। विकास विभाग के अधिकारी संग कुछ ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी सत्ता दल के नेताओं के इशारे पर पंचायत प्रतिनिधियों को लालच दे रहे हैं। इससे संबंधित ऑडियो रिकार्डिंग भी प्राप्त हुई है। इस मामले की जांच कराकर निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। ऐसे अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed