{"_id":"5ebedc4e8ebc3e906700b803","slug":"migrants-create-ruckus-at-the-shelter-site-video-viral-pratapgarh-news-ald2759060200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय स्थल में प्रवासियों ने मचाया हल्ला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय स्थल में प्रवासियों ने मचाया हल्ला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Migrants create ruckus at the shelter site, video viral
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुपियामऊ स्थित आश्रय स्थल जयमंगल सिंह जनशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को अव्यवस्थाओं को लेकर बाहर से आए श्रमिकों के हो-हल्ला करने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जिसमें कुछ मजदूर शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने और अन्य समस्याओं को लेकर हंगामा करते नजर आए रहे हैं। पुलिस ने डंडा पटककर उन्हें शांत कराया। इस मामले की जानकारी होने पर डीएम ने सदर एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा है। इधर, अफसरों का दावा है कि कुछ लोग आश्रय स्थल पर रुकना नहीं चाह रहे थे। वहीं हल्ला मचाते रहे।
शुक्रवार को जिले में तीन ट्रेनों और बसों से आने वाले प्रवासी कामगारों को भुपियामऊ स्थित जयमंगलसिंह शिक्षण संस्थान में रोका गया। यहां पर प्रवासी कामगारों की जांच होने के बाद तीन दिन क्वारंटीन किया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों का आरोप था कि आश्रय स्थल पर पर काफी गंदगी थी।
विज्ञापन
जिसे साफ कराने की मांग करने लगे, मगर वहां पर सफाई कर्मचारी नहीं होने पर हंगामा करने लगे। नोडल अधिकारी ओंकारसिंह का कहना है कि प्रवासी कामगार घर जाने की जिद कर रहे थे।
एसडीएम सदर ने बताया कि कोई हंगामा नहीं हुआ है। यहां सारी व्यवस्थाएं हैं। सभी मजदूरों को बेहतर भोजन के साथ राशनकिट भी उपलब्ध कराई जा रही है।