फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical store closed, operator absconding

Pratapgarh News: मेडिकल स्टोर बंद, संचालक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Medical store closed, operator absconding
बीमार युवक की मौत के बाद परिजनों के हंगामे व मारपीट से सहमे मेडिकल स्टोर संचालक ने रविवार को दुकान नहीं खोली। पुलिस का दावा है कि जांच कर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। इलाके में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

महेशगंज के पटना नहर चौराहे पर पारुल द्विवेदी ने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। आरोप है कि दवा देने के साथ ही वह लोगों का इलाज भी करता था। मेडिकल स्टोर संचालक ने दुबवापुर के रहने वाले बुखार से पीड़ित नीरज कुमार का करीब दस दिन उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसे परिजन प्रयागराज ले गए। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने कुंडा-जेठवारा मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट भी की। घटना के दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर बंद रहा। इसके पहले भी मेडिकल स्टोर संचालक पर लोगों का गलत इलाज करने का आरोप लग चुका है, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष श्रवण सिंह का दावा है कि मेडिकल स्टोर की जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed