फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mechanical meters is no illusion

मैकेनिकल मीटर से नहीं छूट रहा मोह

Sat, 28 Feb 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 28 Feb 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों का पुराने मैकेनिकल बिजली मीटर से मोह नहीं छूट रहा है। अधिकारियों को इलेक्ट्रानिक मीटर से अधिक बिल आने का डर सता रहा है। मीटर न लगने पाए इसके लिए वे विद्युत कर्मियों से विभाग की अनुमति लेने का बहाना बताकर उनको लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों शहर में पुराने मीटर बदलने का अभियान चल रहा है। इस अभियान में उपभोक्ताओं के घरों से लेकर सरकारी कार्यालय में इलेक्ट्रानिक मीटर लगाया जाना है। उपभोक्ताआें का मीटर आनन-फानन में बदलना शुरू कर दिया गया, मगर यह कोशिश सरकारी विभागों में कामयाब नहीं हो रही है। सरकारी अफसर उनसे भी कई कदम आगे हैं। मीटर बदलने के लिए जाने वाले बिजली कर्मियों को वे यह कहकर बैरंग लौटा दे रहे कि विभाग ने अभी इलेक्ट्रिानिक मीटर लगाने की अनुमति नहीं दी है। बिजली कर्मियों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 जबकि सच्चाई यह है कि इलेक्ट्रानिक मीटर लगने से बिल अधिक आने का डर अफसरों को सता रह है। प्रधान डाकघर में मीटर बदलने गए कर्मियों से अधिकारियों ने ऐसा ही बहाना बताकर उनको लौटा दिया। यह तो केवल एक सरकारी कार्यालय की बानगी है। ऐसे और भी विभाग हैं जहां पर मीटर लगाने से अफसर परहेज कर रहे हैं। जेई एसबी प्रसाद का कहना है कि शासन की मंशा के अनुसार उपभोक्ताओं का मीटर बदलना है।  अगर कोई इलेक्ट्रानिक मीटर लगवाने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed