{"_id":"5a316f0b4f1c1b60678c1112","slug":"matter-of-rani-ganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए 1.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दिए 1.5 लाख
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामताली। एटीएम के शातिरों ने मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। इस बात की जानकारी पीड़ित को पांच दिन बाद हो सकी। खाते से 1.5 लाख रुपये गायब देख पीड़ित बैंक में ही गश खा गया। उसने पुलिस से शिकायत की है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के छानापार निवासी मोहम्मद नासिर 8 दिसंबर को रानीगंज स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस बीच उसे झांसा देकर बगल खड़े युवक ने एटीएम बदल लिया। एटीएम में खराबी की वजह से रुपया न निकलने की बात समझकर नासिर घर लौट गया। बुधवार को वह फिर एटीएम में रुपये निकालने गया। उसे पता चला कि उसका एटीएम बदल गया है। इसके बाद वह सीधे जौनपुर स्थित अपनी बैंक पहुंचा। जहां एटीएम के बारे में जानकारी करने के बाद खाते की रकम चेक कराने लगा। जब उसे पता चला कि उसके खाते से 1 लाख पांच हजार पांच सौ रुपये निकल गए हैं तो वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संभाला। छानबीन में पता चला कि पांच दिन के भीतर रुपये निकाले गए हैं और खरीदारी भी की गई है। मेहनत की कमाई लुटने के बाद नासिर रानीगंज थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। वह एटीएम के सीसीटीवी की तलाश में जुटा रहा। एसओ रानीगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। आगे छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।