Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mathematics proved tricky, History saved the day

Pratapgarh News: गणित ने उलझाया, इतिहास ने संभाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mathematics proved tricky, History saved the day
आयुषी
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार सुबह साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक 17 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा में बच्चों को गणित के सवाल ने उलझाया लेकिन इतिहास ने संभाल लिया।
विज्ञापन

ज्यामिति गणित से प्रश्न पूछा गया कि एक आयताकार भूखंड का क्षेत्रफल 180 वर्ग मीटर है, यदि इसकी लंबाई 15 मीटर है तो इसका परिमाप क्या होगा। इसके अलावा राहुल ने सड़क पर एक गड्ढे से बचने के लिए अपनी साइकिल को एक पूर्ण घुमाव का 3/8 भाग घुमाया। उसने किस प्रकार के कोण से साइकिल को घुमाया। शिवाजी को क्या उपाधि प्रदान की गई। बच्चों ने बताया कि इतिहास का प्रश्नपत्र आसान था।
विज्ञापन

जिले में प्रवेश परीक्षा में 4515 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 2992 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों में 1643 बालक और 1349 बालिकाएं थीं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
गणित के ज्यामिति सेक्शन के प्रश्नों ने परेशान किया। बाकी विषयों के प्रश्न उतने कठिन नहीं थे।
नितिन पाल
----
इतिहास के प्रश्न सीधे और स्पष्ट थे। गणित में काम-समय व चाल-समय, आरोही क्रम को व्यवस्थित करने सहित सवाल आए थे।
- आयुषी
----
गणित के प्रश्न थोड़ा कठिन थे। इन प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई। सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी आसान थे।
इसरा बानो
----
पेपर में गणित के सवालों ने काफी परेशान किया। अन्य प्रश्नों के सापेक्ष गणित के सवाल कुछ कठिन थे।
ज्योति बिष्ट

आयुषी

आयुषी

आयुषी

आयुषी

आयुषी

आयुषी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed