{"_id":"578e71844f1c1b1a7fc4b9a1","slug":"masoom-die-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेवायर में उतरा करंट, बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेवायर में उतरा करंट, बेटे की मौत, पिता गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता क्षेत्र के जमुआ में मंगलवार को बिजली पोल के सपोर्ट के लिए लगे स्टेवायर में करंट उतर गया। जिससे बगल में ही खेत में काम कर रहे बाप-बेटे करंट की चपेट में आ गए। इससे बेटे की जान चली गई और पिता गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी इसरार (30) मंगलवार दोपहर बाद अपने खेत में काम कर रहा था। खेत के करीब से ही बिजली की लाइन गुजरी हुई है। पोल को सपोर्ट देने के लिए लगे स्टेवायर में करंट आ गया।
काम करने के दौरान इसरार बिजली के पोल की ओर गया। वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर दूर खड़ा पिता इरफान (70) दौड़ पड़ा। वह बेटेे को बचाने के लिए पहुंचा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पिता पुत्र को इलाज के लिए लेकर नजदीकी अस्पताल की ओर भागे। जहां डॉक्टरों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। जबकि इरफान का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। एसओ राजकिशोर ने बताया कि मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
हादसे को लेकर होती रही चर्चा
जमुआ में करंट की चपेट में आने से इसरार की मौत हो गई। कोई बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसे की बात कह रहा था तो कोई स्टेवायर में उतरे करंट से मौत की बात बता रहा था। हादसे को लेकर यह भी चर्चा रही कि मृतक ने बिजली का खुद ही तार खींच रखा था। जिसके टूटने से घटना हुई है।
विज्ञापन
करंट से मजदूर की मौत
स्थानीय बाजार में मंगलवार को एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के मठिया अकबरपुर निवासी देशराज चौधरी (42) स्थानीय बाजार स्थित बच्चा गुप्ता के मिठाई की दुकान पर काम करता था। मंगलवार दोपहर वह खाना खाने के लिए अपने कमरे पर गया था। लोगों का कहना है कि बिजली ठीक करने वह छत के ऊपर चढ़ा था। अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसओ राजकिशोर ने बताया कि मृतक की पत्नी अनसुइया को सूचना दी गई है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है।