फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Markets closed in protest against Saraf's murder and ninety million robbery

सराफ की हत्या और नब्बे लाख की डकैती के विरोध में बंद रहे बाजार

Tue, 12 Jan 2021 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Markets closed in protest against Saraf's murder and ninety million robbery
जिले में व्यापारियों के साथ हुई लूट व डकैती के विरोध में दुकानें बंद कर वाहन जुलूस निकाले व्यापार - फोटो : PRATAPGARH
पट्टी में सराफ की हत्या कर लूट व शहर के सराफा मार्केट में 90 लाख के जेवरात की डकैती से आक्रोशित व्यापारी सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंदकर सड़क पर उतरे। जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। व्यापारियों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट रही। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण इलाके के बाजारों में बंद का मिलाजुला असर रहा।
नगर कोतवाली की श्याम बिहारी गली में सात जनवरी की सुबह बेखौफ बदमाशों ने सुरेश सोनी को असलहा सटाकर 90 लाख के जेवर, दस हजार नकदी व मोबाइल लूट लिया था।
पुलिस अभी इस घटना को लेकर परेशान थी कि 9 जनवरी की शाम पट्टी कोतवाली के रायपुर में सराफा कारोबारी मोहम्मद अहमद की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश करीब आठ लाख के जेवरात व दो लाख नकदी लूटकर भाग निकले। इन घटनाओं का खुलासा न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को जनपद के बाजारों को बंद करने का ऐलान किया था। लगातार हो रही वारदातों से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, महामंत्री संजय सोनी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमा प्रकाश अग्रहरि, अख्तर राइन, अश्वनी सोनी समेत सैकड़ों व्यापरी सड़क पर उतरे। पैदल के साथ ही लोगों ने शहर में वाहन जुलूस निकालकर खुली दुकानों को बंद कराया। चौक से निकला जुलूस पंजाबी मार्केट, सब्जीमंडी, भंगवाचुंगी, कचहरी होकर चिलबिला पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से व्यापारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर लौटे। इस दौरान पुलिसकर्मी भी जुलूस के पीछे-पीछे चलते रहे। शाम को व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें व्यापारियों की सुरक्षा और घटना का खुलासा करने के साथ माल बरामदगी की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रामशंकर जायसवाल, सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा, अमर केसरवानी, सुनील जायसवाल, पंकज जायसवाल, प्रदीप यादव, आशीष सिंह, प्रदीप खंडेलवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

दुकानें बंद कर शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते व्यापार मंडल के लोग।

दुकानें बंद कर शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते व्यापार मंडल के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed