फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Manmani: Construction of Sujangarh road in Gangapur

मनमानी: सुजानगढ़ की सडक़ का गंगापुर में किया जा रहा निर्माण

Thu, 31 Oct 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Manmani: Construction of Sujangarh road in Gangapur
कोहडौर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए गंगापुर माइनर पर लगा लगा सुजानगंज माइनर का बोर्ड। - फोटो : PRATAPGARH
लोक निर्माण विभाग में मुखिया के न होने पर मातहत मनमानी पर उतारू हैं, इसकी बानगी मंगरौरा विकास खंड में देखने को मिल रही है। पूर्वांचल विकास निधि से मंजूर सड़क सुजानगढ़ माइनर के नहर की पटरी काली करने के लिए किया गया, मगर मातहत उसे गंगापुर माइनर पर बना रहें हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता का पद लगभग चार माह से खाली पड़ा है। विभाग में मुखिया नहीं होने से अवर अभियंता और ठेकेदार मनमानी पर उतर आए हैं। मंगरौरा विकास खंड के सुजानगढ़ माइनर के नहर की पटरी को काली करने के लिए 98.41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, मगर अवर अभियंता की लापरवाही से ठेकेदार गंगापुर माइनर के नहर की पटरी पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात तो यह है कि विभागीय अधिकारियों ने आम लोगों को गुमराह करने के लिए 1840 मीटर की लंबाई को 1480 मीटर दिखाया गया है। जो बोर्ड पर अंकित है। स्थानीय विनोद पांडेय, हरिशंकर मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, शिवा तिवारी, अजय शंकर मिश्र ने सीडीओ डीपी सिंह से मिलकर अवर अभियंता के मनमानी की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सहायक अभियंता आरके गुप्ता से बात करने में पूरी जानकारी करने की बात कही है। प्रभारी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एक शैलेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

कोहडौर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगापुर माइनर की सड़क।

कोहडौर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगापुर माइनर की सड़क।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed