{"_id":"6ade3e489ffd1aa374015e64","slug":"mainlines-and-transformers-will-undergo-screening-before-diwali-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-180860-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दीपावली से पहले होगी मेनलाइन और ट्रांसफार्मर की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दीपावली से पहले होगी मेनलाइन और ट्रांसफार्मर की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
बिजली विभाग दीपावली से पहले ग्रामीण इलाकों व नगर पंचायतों के ट्रांसफार्मरों और मेनलाइन की स्क्रीनिंग करेगा। खामी मिलने पर इन्हें दुरुस्त करेगा ताकि त्योहार पर लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके। विभाग उपकेंद्रों की खामियों को ठीक करने में जुट गया है।
दीपावली आठ नवंबर को हैं। बाजारों में पर्व को लेकर दुकानें सजने लगी हैं। लोग घरों रंगाई-पुताई कर उसे लकदक करने लगे हैं। वहीं, बिजली विभाग ने भी कमर कस ली है। शहर से लेकर गांव तक जितने ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, उनकी टेस्टिंग की तैयारी में है। उपकेंद्र वार टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसके अलावा 65 उपकेंद्रों की मेन सप्लाई को सुदृढ़ बनाने के लिए मेनलाइन की स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि आपूर्ति में दिक्कत न आए। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि दशहरे के पर्व से पहले काफी काम पूरा कर लिया गया है। अब बचे काम को पूरा किया जाएगा। साथ ही मॉनिटरिंग की जा रही है कि सभी उपकरण दुरुस्त हैं कि नहीं। दीपावली पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए विभाग तैयारियों में जुटा है।