फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mahaveer jayanti

धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती

Thu, 02 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
mahaveer jayanti
शहर के बाबागंज और कटरामेेदनीगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के अंतिम तीर्थकर भगवान महावीर की 2614वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह मंदिरों में भगवान का अभिषेक करने के बाद जयकारे से पूरा मंदिर गूंज उठा।
विज्ञापन


पूजन पाठ पूर्ण होने के बाद भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाला गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े और बग्घियां देख लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे। जगह-जगह सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था थी। शोभायात्रा निर्मल पैलेस चौराहा, भंगवा चुंगी, स्टेशन रोड, पुराना माला गोदाम रोड होते हुए जैन मंदिर वापस पहुंची। इस दौरान 108 कलशों से भगवान महावीर का महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह कटरामेेदनीगंज में भी भव्य तरीके से शोभायात्रा निकाली गई। शाम को  भगवान की महाआरती के बाद भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। समारोह में अरविंद जैन, प्रकाशचंद्र, ध्रुव कुमार, गुलाबचंद्र, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, भगौती प्रसाद, मिश्रीलाल, संतोष जैन, संजय, अरिहंतलाल आदि भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed