फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Liquor shop salesman assaulted, robbery accused arrested

Pratapgarh News: शराब की दुकान पर सेल्समैन से मारपीट, लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman assaulted, robbery accused arrested
बिहारगंज बाजार में शराब की दुकान पर सेल्समैन से मारपीट कर रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को अंतू पुलिस ने अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई चार पहिया वाहन के साथ, लोहे की राड और लूट के 5,500 रुपये भी बरामद किए। अंतू थाने के उपनिरीक्षक रविंद यादव और शिवपूजन यादव ने मुखबिर की सूचना पर लोहिया नगर तिराहे के पास पहुंचे। वहां से अमेठी जिले के सुंदरपुर दरखहा निवासी अमित यादव और गंगागंज वार्ड के शिवपूजन चौरसिया को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों को थाने लाया गया। आरोपियों ने बताया कि वह चारपहिया वाहन से लूट की घटना को अंजाम देते थे। 30 अगस्त को बिहारगंज बाजार स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर सीसीटवी कैमरा तोड़ दिया था। शराब की दुकान से नौ हजार लूटकर भाग निकले थे। इसी तरह सुल्तानपुर के प्यागीपुर चौराहा और चिलबिला बाजार स्थित शराब की दुकान से भी उन्होंने चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed