फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   licence cancel of shop

बूंदी का नमूना फेल

Wed, 20 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
licence cancel of shop
जांच - फोटो : demopic
शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक मिलावटी बूंदी बिक रही है। रानीगंज इलाके में पकड़ी गई बूंदी का नमूना फेल होने पर दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। शहर हो या गांव के बाजार में किराना स्टोर संचालक सूखी बूंदी खुलेआम बेचते हैं। रंग से यह बूंदी तैयार की जाती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीनानाथ यादव व फूड इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव ने 27 फरवरी को रानीगंज के पास से राजेश जायसवाल व रामलाल जायसवाल के मालवाहक वाहन को रोककर बूंदी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। सैंपल रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया। रिपोर्ट में असुरक्षित व मिसब्रांडेड बूंदी मिलने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


रामलाल व राजेश चौक में दुकान का संचालन करते हैं। रिपोर्ट मिलते ही फूड इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव दुकान पर पहुंच कर एक नोटिस दुकान संचालक को थमा दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि सैंपल फेल हो गया है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से राजेश व रामलाल के दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों को चेताया है कि अगर रंगीन बूंदी की बिक्री कर रहें हो तो उसे बंद कर दे और बचे हुए माल को नष्ट कर दें। ऐसा न करने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed