फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Legislators get angry after seeing sick cows at Goashray Center, reprimand doctors

गोआश्रय केंद्र पर बीमार गोवंशों को देख भड़के विधायक, लगाई चिकित्साधिकारी को फटकार

Thu, 13 Feb 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Legislators get angry after seeing sick cows at Goashray Center, reprimand doctors
रानीगंज के खमपुर दूबे पट्टी गो आश्रय केन्द्र का निरीक्षण करते विधायक धीरज ओझा। - फोटो : PRATAPGARH
गोआश्रय केंद्र खमपुर दूबेपट्टी का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने बीमार गोवंशों को देख गहरी नाराजगी जताते हुए पशु चिकित्साधिकारी शिवगढ़ को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान चारा- पानी के अभाव के साथ कई खामियां नजर आईं। उन्होंने आश्रय केंद्र की अव्यवस्था के बारे में डीएम व सीडीओ को अवगत कराने के साथ सीएम को भी पत्र लिखा।
विज्ञापन

रानीगंज तहसील क्षेत्र के गोआश्रय केंद्रों की लगातार शिकायत मिल रही थी। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर बुधवार दोपहर विधायक धीरज ओझा ने खमपुर दुबेपट्टी गांव स्थित गोआश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले पंजीकृत जानवरों की जानकारी ली। इसके बाद आश्रय केेंद्र में मौजूद गोवंशों की देखा तो अधिकांश बीमार नजर आए।
विज्ञापन

उनकी गिरती सेहत पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। पशु चिकित्साधिकारी शिवगढ़ को फटकार लगाई। नियमित जांच करने को कहा। इसके बाद उन्होंने चारा- पानी की पड़ताल की तो स्टोर में इसका अभाव दिखा। पशुओं के रख रखाव में भी अव्यवस्था दिखी। उन्होंने जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व सीडीओ अमित शर्मा को गो आश्रय केंद्र की अव्यवस्था के बारे में अवगत कराया। साथ ही इस संबंध में सीएम को भी पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि गोआश्रय केंद्रों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed