फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   LDB Field Officer arrested while accepting a bribe of

Pratapgarh News: 10 हजार रुपये घूस लेते एलडीबी का फील्ड अफसर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
LDB Field Officer arrested while accepting a bribe of
एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार हरीशचंद चौरसिया भूमि विकास बैंक के फील्ड अफसर व चालक आजाद सरोज।
जिले में एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने रानीगंज स्थित भूमि विकास बैंक (एलडीबी) के फील्ड अफसर हरिश्चंद्र चौरसिया और उनके निजी चालक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। फील्ड अफसर पर किसान से कृषि और पशुशाला के लिए लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर निवासी हरिश्चंद्र एलडीबी में फील्ड अफसर है। गांव का ही आजाद सरोज उनका कार चालक है। रानीगंज के सुजहा निवासी विजयकांत बिंद ने खेती और पशुशाला बनाने के लिए एलडीबी में लोन के लिए आवेदन किया था। फाइल आगे बढ़ाने और लोन स्वीकृत कराने के नाम पर फील्ड अफसर ने 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की।
विज्ञापन

लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान किसान ने लिखित शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। सोमवार दोपहर फील्ड अफसर ने विजयकांत को रकम लेकर फतनपुर बुलाया। विजयकांत के पहुंचने पर वह उसे अपनी कार में बैठाकर गीतानगर की ओर ले गया। रास्ते में धरी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उसने 10 हजार रुपये घूस लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम ने फील्ड अफसर की कार का पीछा और टीम ने फतनपुर के रामापुर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर उसे व उसके निजी चालक को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद हुए। सीओ प्रशांत राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


---
रिश्वत लेने के मामले में पहले भी सीएमओ के स्टेनो, सीएचसी के बीपीएम जा चुके हैं जेल
घूस लेने के मामले में प्रतापगढ़ हमेशा चर्चा में रहा है। लगातार एंटी करप्शन टीम कार्रवाई कर रही है। इसी साल अप्रैल में बाघराय सीएचसी के बीपीएम अमित मिश्रा को एंटी करप्शन टीम ने भर्ती के नाम पर 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। नगर पालिका कर्मी प्रशांत सिंह को नौ जनवरी को एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने 87,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। आठ सितंबर 2025 को सीएमओ के स्टेनो राहुल और आउटसोर्सिंग कर्मी आलोक को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी भावना भारती, विकास भवन से मत्स्य पालन अधिकारी विकास कुमार दीपांकर और कई लेखपाल को भी रिश्वत लेते टीम ने पकड़ा है।
----
कोई सरकारी अधिकारी घूस मांगे तो करें शिकायत
- एंटी-करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- यदि आप उत्तर प्रदेश में हैं तो एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9454402484 पर संपर्क कर सकते हैं।
- यदि संभव हो तो घूस मांगने की बातचीत का ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड कर लें, या कोई चैट/स्क्रीनशॉट संभाल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed