फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lalganj Adarsh ??Nagar Panchayat declared, will get a special package of four crores

लालगंज आदर्श नगर पंचायत घोषित, मिलेगा चार करोड़ का विशेष पैकेज

Thu, 17 Mar 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lalganj Adarsh ??Nagar Panchayat declared, will get a special package of four crores
लालगंज आदर्श टाउन एरिया घोषित होने पर नपं कार्यालय में अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते सभासद? - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रस्ताव पर नगर पंचायत के शासन के मानक पर खरा उतरने पर इसकी मंजूरी दे दी गई। आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

लालगंज कस्बे को चार वर्ष पहले क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रयास से नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ था। गठन के बाद कांग्रेस समर्थित अनीता द्विवेदी नगर पंचायत की चेयरपर्सन निर्वाचित हुईं। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी व ईओ सुभाषचंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत को कई उपलब्धियां हासिल हुईं। अब शासन ने चार साल के भीतर ही लालगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर इस नगर पंचायत को वर्ष 2021-22 के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत चयनित किया है। शासन के विशेष सचिव दिनेश कुमार की ओर से जारी शासनादेश में आदर्श नगर पंचायत घोषित करने के साथ ही यहां विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज भी अवमुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके लिए प्रमोद तिवारी व विधायक मोना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत घोषित होने पर चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी व उनके प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। उन्होंने सभासदों, कर्मचारियों व नगरवासियों को मिठाई खिलाई और विकास के जनसहयोग मांगा। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत घोषित होने से अब यहां का विकास अधिक तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed