फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lakdak will be seen in Padmavat Express, LHB coaches will be installed

लकदक दिखेगी पद्मावत एक्सप्रेस, लगेंगे एलएचबी कोच

Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lakdak will be seen in Padmavat Express, LHB coaches will be installed
train
प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस 15 दिसंबर से नए रैक के साथ पटरी पर दौड़ेगी। ट्रेन की सूरत भी बदली नजर आएगी। रेल प्रशासन ट्रेन में इस बार एलएचबी टेक्नालॉजी के कोच लगाने जा रहा है। इससे दुर्घटना होने पर ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहेंगे। सफर भी आरामदायक होगा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जंक्शन से रोजाना शाम पांच बजे पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना होती है। अभी तक इस ट्रेन में करीब 20 कोच थे। ये कोच दस साल पुराने हो गए हैं। लंबे समय से ट्रेन के कोच बदले जाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद रेलवे ने इस ट्रेन से हर दिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या और ट्रेन से होने वाले मुनाफे के बारे में जानकारी मांगी थी। अफसरों की रिपोर्ट के बाद रेलवे बोर्ड ने पद्मावत एक्सप्रेस का रैक बदलने का फैसला किया है। नए रैक तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

15 दिसंबर से ट्रेन नए रैक के साथ पटरी पर दौड़ेगी। इसके साथ ही ट्रेन में जनरल के दो कोच बढ़ाए गए हैं। अब कुल 22 कोच होंगे। इसमें पांच कोच वातानुकूलित और सात कोच स्लीपर के होंगे। नए कोचों में सफर के दौरान यात्रियों को झटका नहीं लगेगा। कूलिंग सिस्टम आधुनिक होगा। ये कोच अपेक्षाकृत हल्के होंगे। अभी तक सफर के दौरान यात्रियों को काफी झटका लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उन्हें काफी दिक्कत होती थी। दुर्घटना होने पर यात्री सुरक्षित रहेंगे। स्टेशन अधीक्षक एसके यादव ने बताया की ट्रेन की रंगत भी बदल जाएगी। रैक नए हो जाएंगे। ट्रेन में डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही एलएचबी टेक्नालॉजी के कोच लगाए जाएंगे।

एलएचबी कोच में सीटें भी होंगी अधिक
एलएचबी कोच में 80 सीटें होगी, जबकि आइसीएफ कोच में 72 सीटें ही होती हैं। एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में 1.5 मीटर लंबे होते हैं। इसके कारण यात्री वहन क्षमता में वृद्धि हो जाती है। दुर्घटना की स्थिति में एलएचबी कोच पारंपरिक कोच के मुकाबले कम क्षतिग्रस्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed