फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lady constable murder case: The constable was adamant on getting married, the Tehsildar killed the hired killers

महिला सिपाही हत्या मामला : शादी करने पर अड़ी थी सिपाही, तहसीलदार ने भाड़े के हत्यारों से करा दिया कत्ल

Mon, 21 Feb 2022 05:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 05:52 AM IST
सार

13 फरवरी से लापता रुचि की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि आखिरी बार उसकी बात पद्मेश से हुई थी। घरवालों से संपर्क करने पर पता चला कि 12 फरवरी को पद्मेश रुचि से मिलने पहुंचा था। रविवार को पुलिस ने  पद्मेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि 12 फरवरी की रात उसके साथ वह रुका था।

विज्ञापन
Lady constable murder case: The constable was adamant on getting married, the Tehsildar killed the hired killers
Pratapgarh News : रुचि सिंह, महिला सिपाही। फाइल फोटो - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

लखनऊ में महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। तहसीलदार रानीगंज पद्मेश श्रीवास्तव ने ने पूछताछ में बताया कि रुचि सिंह उसको ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन

 

 

वह लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी जबकि वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। उसने रुचि को रातभर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद उसने भाड़े के हत्यारे से उसको मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

 

 

मोबाइल डिटेल्स से पकड़ में आया तहसीलदार
13 फरवरी से लापता रुचि की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि आखिरी बार उसकी बात पद्मेश से हुई थी। घरवालों से संपर्क करने पर पता चला कि 12 फरवरी को पद्मेश रुचि से मिलने पहुंचा था। रविवार को पुलिस ने  पद्मेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि 12 फरवरी की रात उसके साथ वह रुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

रातभर उसे समझाने का प्रयास किया कि दोनों की शादी के लिए उसकी पत्नी राजी नहीं हो रही। रुचि अपनी जिद पर अड़ी रही। इसकी वजह से 13 फरवरी को तहसीलदार ने प्रतापगढ़ के रहने वाले एक बदमाश से रुचि सिंह का कत्ल करा दिया। तहसीलदार ने हत्या करने वाले युवक का कोई काम कराया था। घटना को छिपाने के लिए उसका शव नाले में फेंकवा दिया था।

Lady constable murder case: The constable was adamant on getting married, the Tehsildar killed the hired killers
Pratapgarh News : पद्मेश श्रीवास्तव, आरोपी तहसीलदार। - फोटो : प्रतापगढ़

परेशान तहसीलदार मुकदमा लिखाने पहुंचा था कोतवाली
रानीगंज तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव महिला आरक्षी रुचि सिंह के लगातार दबाव बनाने व धमकाने से आजिज आ चुका था। जनवरी माह में वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली भी पहुंचा था। उसका कहना था कि रुचि उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही है। वह काफी तनाव में रहता था।

तहसीलदार की गिरफ्तारी से प्रशासनिक अमहले में हड़कंप

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला आरक्षी रुचि सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।


मामले की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। छानबीन में यह सामने आया है कि महिला आरक्षी व तहसीलदार के बीच करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। पति को तलाक देने के बाद महिला सिपाही तहसीलदार पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। 


लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को महिला आरक्षी रुचि सिंह की लाश नाले में मिली थी। वह 13 फरवरी से गायब थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, रुचि की हत्या प्रेम प्रसंग में होने की बात सामने आई।


मोबाइल की काल डिटेल खंगालने व उसके परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद लखनऊ पुलिस ने सोमवार की सुबह शहर स्थित ट्रांजिट हास्टल आवास से तहसीलदार रानीगंज पद्मेश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। रुचि का अफेयर शादीशुदा तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से था। उसने पद्मेश के प्यार में अपने पति को तलाक दे दिया था।

तहसीलदार का आरोप कई महीने से धमका रही थी
कई महीने से रुचि तहसीलदार पद्मेश पर शादी का दबाव बनाते हुए धमका रही थी। मोबाइल पर मैसेज भेजते हुए ब्लेकमेल कर रही थी। जिससे तहसीलदार आजिज आ चुका था। पुलिस की छानबीन में यह बात भी सामने आई है कि तहसीलदार रानीगंज घटना के एक दिन पहले रुचि से मिलने लखनऊ गया था। वह एक दिन उसके साथ ठहरा भी था।



दोनों के बीच पांच साल से अफेयर चल रहा था। रुचि की उसके फ्लैट में हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंका गया था। शव फेंकने में प्रयोग वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि लखनऊ पुलिस महिला आरक्षी की हत्या के आरोप में तहसीलदार व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

प्रयागराज का रहने वाला, तीन साल पहले प्रतापगढ़ में हुई थी तैनाती 
तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव प्रतापगढ़ में तीन साल से पहले कौशांबी से स्थानांतरित होकर आया था। उसकी पहली तैनाती कुंडा तहसील में हुई थी। वहां कुछ दिनों तक रहने के बाद उसे लालगंज भेजा गया था। जनवरी 2021 में लालगंज से रानीगंज तहसील में तैनाती मिली थी। आरोपी तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव प्रयागराज का रहने वाला है।

आरक्षी के प्यार में तहसीलदार ने कराया था तलाक
पुलिस के अनुसार, महिला आरक्षी रुचि सिंह मूल रूप से बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी जून 2019 में कांस्टेबल नीरज के साथ हुई थी। दिसंबर 2019 में रुचि भी पुलिस में भर्ती हो गई, लेकिन इससे पहले से ही प्रयागराज के पद्मेश श्रीवास्तव से उसका प्रेम चल रहा था। नौकरी पाने के बाद रुचि ने अपने पुराने प्रेम को उजागर कर दिया।



इसके पहले उसने पति नीरज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया। इसके बाद पद्मेश के कहने पर तलाक का केस फाइल कर दिया। कुछ महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। रिश्ता टूटने के बाद पद्मेश और रुचि खुलकर मिलने-जुलने लगे। तहसीलदार पद्मेश ने रुचि का उसके पति से तलाक करवाया था।

ट्रांजिट हास्टल में भी महिला आरक्षी का था आना-जाना
महिला आरक्षी की हत्या के बाद छानबीन में जुटी लखनऊ पुलिस को पता चला है कि तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव के सरकारी आवास पर भी रुचि सिंह का आना-जाना था। चूंकि पद्मेश का परिवार प्रयागराज में रहता था। पद्मेश शादीशुदा होने के बावजूद रुचि से रिलेशनशिप में था।



वह अक्सर रुचि से मिलने उसके गोमतीनगर विस्तार के सुलभ आवास में किराये के फ्लैट पर जाता था। यही नहीं, रुचि भी उसकी पत्नी बनकर प्रतापगढ़ में उसके सरकारी आवास पर कई दिनों तक रहती थी। पुलिस के अनुसार पद्मेश ने उसे भरोसा दिलाया था कि शादी करने के बाद लखनऊ में फ्लैट लेकर दोनों वहीं रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed