फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kunda's borders will remain sealed during Muharram

Pratapgarh News: मोहर्रम पर सील रहेंगी कुंडा की सीमाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kunda's borders will remain sealed during Muharram
कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर आशिक में मोहर्रम के दिन ताजिए के जुलूस की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कुंडा की सीमाएं सील करने का फैसला लिया है। जुलूस के दौरान हाईवे पर यातायात वनवे किया जाएगा।
विज्ञापन


कुंडा इंस्पेक्टर अवन दीक्षित ने बताया कि मोहर्रम की दसवीं रविवार को सुबह आठ बजे से जुलूस की समाप्ति तक मानिकपुर से कुंडा की ओर आने वाले वाहनों को कुंडा-मवई बाईपास से निकाला जाएगा। कुंडा नगर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। खनवारी से कुंडा की ओर जाने वाले वाहन पोस्ट ऑफिस तिराहे से घुमा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महेशगंज से कुंडा के तिलौरी मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को तिलौरी मोड़ से डायवर्ट कर दिया जाएगा। बिहार की ओर से आने वाले वाहनों को वहीं रोक दिया जाएगा। शेखपुर से निकलने वाला रास्ता वनवे कर दिया जाएगा। भीड़ को शेखपुर आशिक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन इंस्पेक्टर, एक एसओ, 25 एसआई, 40 हेडकांस्टेबल, 100 सिपाही, 14 महिला सिपाही, पांच ट्रैफिक सिपाही, एक फायर टेंडर, दो सेक्शन पीएसी को तैनात किया गया है। कुंडा, मझिलगांव, शेखपुर व भदरी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।

लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे
लवाना। नवाबगंज के अस्थान गांव निवासी सलीम ने एसपी से शिकायत की थी कि हिंदू इलाकों से उनका ताजिया गुजरता है। इसलिए असुरक्षा का खतरा बना हुआ है। एसपी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज ने सुरक्षा के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed