{"_id":"5e581a438ebc3ef382540d8c","slug":"kidnapper-of-student-not-caught-pratapgarh-news-ald269692155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को अगवा करने का मास्टरमाइंड नहीं लगा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को अगवा करने का मास्टरमाइंड नहीं लगा हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र को अगवा करने का मास्टरमाइंड नहीं लगा हाथ
रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे नीतेश पाल को अगवा करने वाला मास्टरमाइंड चार दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश में लगी पुलिस की दो टीमें लगातार पीछे पड़ी हैं। दिल्ली के बाद अब उसकी लोकेशन पंजाब में मिल रही है। उसके पुरुष रिश्तेदार भी घर से फरार हैं। दो संदिग्ध भी घर से फरारी काट रहे हैं। पुलिस बराबर गांव में बनी हुई है।
नगर कोतवाली के सिपाहमहेरी निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी रामसुंदर पाल के बेटे नीतेश को रविवार दोपहर क्रिकेट खेलने के दौरान चार लोगों ने गेंद दिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया था। शाम को रामसुंदर के पास फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सोमवार भोर में छात्र नीतेश का अपहरण करने वाले अनिरुद्ध व कल्लू से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में अनिरुद्ध के पैर में गोली लगी और कल्लू को पुलिस ने दबोचकर नीतेश को सकुशल बरामद कर लिया था। पूछताछ में घटना का मास्टरमाइंड शिवपूजन निवासी जोलहापुर निकला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया था।
हालांकि दूसरे दिन पुलिस ने घटना में शामिल रीतिक सरोज को दबोच लिया। शिवपूजन ने उसे दो लाख रुपये देने का सब्जबाग दिखाया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। मास्टरमाइंड शिवपूजन की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। पहले उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। अब वह पंजाब पहुंच गया है। उसके बार-बार लोकेशन बदलने से पुलिस को तलाश में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घटना में शामिल दो संदिग्ध युवक भी घर से फरार हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि मास्टरमाइंड की तलाश लगातार चल रही है।