{"_id":"586aa3c24f1c1ba378158968","slug":"kidnap-in-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवारों ने छात्रा को किया अगवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो सवारों ने छात्रा को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर पढ़ने आई छात्रा को बोलेरो सवार लोगों ने चाकू दिखाकर अगवा कर लिया। मारपीट कर घायल अवस्था में उसे महराजगंज इलाके में छोड़ा। जहां से वह भटकते हुए अमरगढ़ बाजार आ गई। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी अमरगढ़ में भर्ती कराया है और पुलिस को सूचना दी।
जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी अंजना पुत्री अरविंद निवासी जयपाल पुर संत पंचम दास इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार सोमवार को स्कूल जाते समय तालाब के समीप बोलेरो सवार लोगों ने चाकू की नोंक पर उसे अगवा कर लिया। मारपीट कर महराजगंज में छोड़ दिया। वहां से वह रास्ता न समझ सकी और भटकते हुए अमरगढ़ बाजार आ गई। ग्रामीणों ने उसकी बदतर हालत देखकर सीएचसी अमरगढ़ में भर्ती कराए जाने के साथ देवसरा पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस चिकित्सालय पहुंच कर छात्रा की निगरानी कर रही है। इस बाबत उसके परिजनों को फोन पर सूचना देकर बुलाया गया है।