फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kashi Vishwanath cancel , the fight is over the counter

काशी विश्वनाथ कैंसिल, काउंटर पर रही मारामारी

Sat, 17 Jan 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jan 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath cancel , the fight is over the counter
प्रतापगढ़। अत्याधिक विलम्ब के चलते नई दिल्ली से वाराणसी आने व जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार को कैंसिल रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें आई। लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। रिफंड के लिए काउंटर पर मारामारी रही। ट्रेन की स्थिति जानने के लिए इंक्वायरी काउंटर पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुल पर शेड न होने से यात्रियों को भीगते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के रद्द होने से दिल्ली जाने वाले पद्मावत एक्सप्रेस में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल कोच में घुसे यात्री सीट के लिए मारामारी करते नजर आए। हर किसी को सीट चाहिए थी। ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को बारिश में काफी दिक्कतें आई। पुल से प्लेटफार्म पर जाते समय उनको भीगना पड़ा। पूरब दिशा में बने पुल पर शेड न होने से लोगों का समान भी भीग गया। बारिश के चलते प्लेटफार्म एक पूरी तरह से गीला हो गया था। इससे यात्री फिसल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed