फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kamdenu

कामधेनु लाभार्थियों की उम्मीदों पर बैंकों ने फेरा पानी

Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिले में दुग्ध उत्पादन कर आय का स्रोत बढ़ाने का सपना देखने वाले लोगों की उम्मीदों पर बैंकों ने पानी फेर दिया है। जिले से तैयार होकर बैंक पहुंचने वाली 18 फाइलों को शाखा प्रबंधकों ने वापस कर ऋण देने से साफ मना कर दिया है। इससे लाभार्थी और विभागीय अफसरों के होश उड़ गए हैं। जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माइक्रो कामधेनु योजना प्रारंभ की गई है। शासन ने जिले के  45 लाभार्थियों का चयन करने का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य के सापेक्ष 45 लाभार्थियों की पत्रावली तैयार कर जिले के विभिन्न स्थानीय बैंकों को फाइल भेजी गई। शाखा प्रबंधक तीन माह तक लाभार्थियों को आज-कल ऋण जारी करने की बात कहकर दौड़ाते रहे।
विज्ञापन


इस बीच कई शाखा प्रबंधकों का तबादला भी हो गया। मई माह में अफसरों के कड़े रुख अख्तियार करने पर बैंकों ने फाइल वापस कर ऋण देने से हाथ खड़े कर दिए। पशुपालन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो विभिन्न बैंकों से 18 फाइलें वापस आ गई हैं, जबकि 15 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत तो कर दिया गया है, मगर अभी भुगतान नहीं किया गया है। चयनित लाभार्थियों का आलम यह है कि वह पांच माह से विकास भवन और बैंक का चक्कर लगाने में लगभग हजारों रुपये फाइल तैयार करने, तो इससे अधिक धनराशि आने-जाने में खर्च कर चुके हैं। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. वीपी सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से फाइल तैयार कर बैंकों को भेज दी गई, मगर बैंकवाले ऋण नहीं स्वीकृत कर रहे हैं। इससे लाभार्थियों में निराशा है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित लोगों को ऋण दिलाने के लिए डीएम से वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed