फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jaid Kanpur will be sent to Hassamullah, Faizabad jail

जैद कानपुर देहात, हसनमुल्ला भेजा जाएगा फैजाबाद जेल 

Mon, 03 Jun 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jaid Kanpur will be sent to Hassamullah, Faizabad jail
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिले की पुलिस के लिए सिरदर्द बने पांच शातिर बदमाशों की जेल बदल दी गई है। एसपी की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने उन्हें दूसरे जनपदों की जेल में स्थानांतरित किया है। फोर्स उपलब्ध होने पर सभी को भेजने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला कारागार में हत्या, लूट, बैंक डकैती समेत अन्य सनसनीखेज घटनाओं के आरोपी निरुद्ध हैं। जेल के भीतर से भी वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला रहे थे। लगातार पुलिस को इस बात की जानकारी मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने ऐसे शातिर बंदियों की रिपोर्ट तैयार कराकर जिलाधिकारी को भेजी थी।
विज्ञापन


डीएम की रिपोर्ट को आधार मानते हुए शासन के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने 31 मई को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन को पत्र भेजा है।

जिसमें जेल में निरुद्ध शातिर बंदी मोहम्मद हसन उर्फ हसनमुल्ला पुत्र रईस उर्फ सबीउद्दीन को फैजाबाद, नौशाद अली पुत्र मुनीर अली को बहराइच, मोहम्मद जैद पुत्र अब्दुल हफीज को कानपुर देहात, तौसीन उर्फ तौसीब पुत्र लियाकत अली को आजमगढ़ और अंसार अली पुत्र नायब अली को हरदोई जनपद के कारागार स्थानांतरित किया गया है। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि शासन का पत्र मिला है। जल्द ही इन्हें स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed