फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jageshwarganj station... 12 trains pass through, only one stops

Pratapgarh News: जगेशरगंज स्टेशन... गुजरती हैं 12 ट्रेनें, ठहरती है सिर्फ एक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jageshwarganj station... 12 trains pass through, only one stops
स्टेशन से रोजाना 12 ट्रेनें धड़-धड़ाकर गुजरती हैं, लेकिन रुकती सिर्फ एक है। वह भी पीआरएल पैसेंजर ट्रेन। यात्रियों को दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज या फिर वाराणसी जाना हो तो उन्हें 15 किमी दूर मां बेल्हादेवी जंक्शन जाना पड़ता है।
विज्ञापन

20 करोड़ की लागत से जगेशरगंज स्टेशन का कायाकल्प रेलवे ने किया। एक लूप लाइन सहित दो प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और यात्री शेड तैयार कराया गया है। ट्रेनों के ठहराव के लिए स्थानीय लोगों ने डीआरएम का घेराव तक किया लेकिन उन्हें मिला सिर्फ आश्वासन।
विज्ञापन

सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने सदन में ट्रेन ठहराव का मुद्दा उठाया, मगर आज तक पीआरएल छोड़कर दूसरी ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका। उनके पत्र पर अभी रेल विभाग के जिम्मेदार विचार ही कर रहे हैं। डीआरएम सुनील वर्मा ने कहा, कुछ दिन पहले कार्यभार ग्रहण किया है। मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। लेकिन, रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर जरूरी ट्रेनों का ठहराव कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीणों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा था। लखनऊ-वाराणसी, कानपुर इंटरसिटी, जौनपुर इंटरसिटी, काशीविश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
बोले लोग
ट्रेन से कहीं जाना होता है तो पहले डग्गामार वाहनों से सफर तय करना पड़ता है। प्रतापगढ़ या फिर अंतू स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
राजेंद्र,
कई बार घेराव किया गया, चौपाल लगाई गई। मगर रेल अफसर जगेशरगंज स्टेशन पर ट्रेन ठहराव न करने की जैसे कसम खा लिए हैं।
सत्यनारायण,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed