फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   minister remain silence on the 5 people murder

ऊंचाहार में पांच लोगों की हत्या के सवाल पर चुप्पी साध गए मंत्री जी

Mon, 28 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
minister remain silence on the 5 people murder
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
रायबरेली के ऊंचाहार के इटौरा बुजुर्ग में सामूहिक हत्याकांड में मारे गए लोगों को अपराधी बताने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब इस मामले से कन्नी काट ली है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। यह पूछने पर कि जिन्हें आप ने अपराधी बताया था उन्हें योगी सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी गई, उन्होंने कहा कि इस मामले पर बहुत बवाल हो चुका है। अब कोई दूसरा सवाल। विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पांच साल में 70 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही। उन्होंने हरियाणा में हुई मौतों पर प्रशासनिक चूक बताते हुए कहा कि अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।  
विज्ञापन


बीते कुछ महीनों पहले रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव में पांच लोगों की क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई थी। मरने वालों में चार लोग प्रतापगढ़ थे। इस मामले में उस बवाल खड़ा हो गया था जब कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मारे गए लोगों को अपराधी बता दिया था। बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के साथ घटना पर दुख जताया था। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए प्राइवेट कंपनियों को बुलाकर रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। पांच साल में 70 लाख युवाओं को देने की बात कहते हुए बताया कि लखनऊ में हाल ही में इसका प्रयोग किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। पुलिस विभाग और बेसिक शिक्षा में नौकरी के द्वार खुलने की बात करते हुए योग्यता के अनुरुप शिक्षा देने की बात कही है। श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं के  सरलीकरण की जानकारी देते हुए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब बीस रुपये देना होगा, पहले यह शुल्क पचास रुपये था। पहले पांच साल का रजिस्ट्रेशन होने पर आवासीय योजना का लाभ मिलता था, अब केवल साल बाद आवासीय सूची में शामिल हो जाएगा। नवीकरण की प्रक्रिया समाप्त करने की बात करते हुए कहा कि आवास बनाने के लिए आर्थिक मदद की जाएगी। हरियाणा में राम रहीम को सीबीआई कोर्ट के दोषी ठहराने पर हुए बवाल और मौत के लिए सरकार की प्रशासनिक चूक बताते हुए भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed