फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   investigation team came in disst.

योजनाओं का जायजा लेने पहुंची केंद्र की टीम

Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिले में लागू कल्याणकारी योजनाओं में और क्या सुधार हो सकता है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए केंद्र की दस सदस्यीय टीम जिले में पहुंची है। बुधवार को टीम के सदस्यों ने मॉडल स्कूल राजगढ़ पहुंचकर एमडीएम का भोजन चखने के साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों को मिलने वाले पोषाहार और दोपहर का भोजन  की जांच की। जिले में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से लागू योजनाओं में कौन सी कमी है, इसे किस प्रकार और बेहतर बनाया जा सकता है, इसका अध्ययन करने के लिए भारत सरकार की दस सदस्यीय टीम जिले में आई है। प्रदेश के मिर्जापुर, मैनपुरी और प्रतापगढ़ में आने वाली टीम विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी विकास भवन में करने के  बाद गांवों में जाकर लोगों से बातचीत करने के साथ ही सुझाव मांग रही है। विभिन्न मंत्रालयों में सचिव स्तर के  अधिकारियों की टीम बुधवार को राजगढ़ स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूल को देखने पहुंची। शिक्षक, बच्चों के साथ ही आसपास के अभिभावकों से पाठन-पाठन के साथ ही विभागीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। राजगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को मिलने वाले हाटकुक्कड़ को चखा। इस मौके पर मौजूद डीपीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव से केंद्र खुलने, बंद होने के साथ ही कुपोषित बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed