{"_id":"645001ed16635f872804f5c8","slug":"intercity-will-be-canceled-for-one-month-from-may-8-pratapgarh-news-c-3-1-118597-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आठ मई से एक महीने के लिए निरस्त रहेगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आठ मई से एक महीने के लिए निरस्त रहेगी इंटरसिटी
Mon, 01 May 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
आठ मई से एक महीने के लिए निरस्त रहेगी इंटरसिटी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। वीपी पैसेंजर के बाद वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन को आठ मई से एक महीने के लिए रेलवे बोर्ड ने निरस्त कर दिया। इससे अब यात्रियों को एक महीने तक लखनऊ या फिर बनारस जाने के लिए परेशान होना पड़ेगा। प्रतापगढ़ से चलकर वाराणसी जाने वाली वीपी पैसेंजर ट्रेन 29 मई तक के लिए निरस्त की गई है। यह ट्रेन भोर में पांच बजे प्रतापगढ़ से चलकर सुबह दस बजे तक वाराणसी पहुंचती है। इससे जिले के व्यापारियों और मरीजों को काफी सहूलियत रहती है। ट्रेन के निरस्त होने से लखनऊ या फिर वाराणसी को जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।